Pages

Friday, May 20, 2011

बांकेलाल और चींटाघाटी

मनहूस नगर का राजा ठेंगा सिंह जिसका जंगल में सामना हो गया राक्षस चामुण्डा से। राक्षस से अपनी जान बचाने के लिए ठेंगा सिंह ने किया उससे हर रोज़ एक आदमी भेजने का सौदा। इधर बांकेलाल और विक्रमसिंह विशालगढ़ की खोज करते हुए जा पहुंचे एक विचित्र चींटाघाटी जहाँ थे चींटों के बड़े-बड़े अंडे उन अंडो में से निकला एक विशाल चींटा लग गया बांकेलाल और विक्रमसिंह के पीछे। चींटे से अपनी जान बचाते हुए दोनों ने शरण ली मनहूस नगर के एक नागरिक के घर में। अगले दिन उस घर से बांकेलाल को ही बना कर भेज दिया गया राक्षस चामुण्डा का भोजन बनने। और फिर.............?

Thursday, May 19, 2011

आक्रमण

प्राचीन काल से इस कलयुग के राजनगर शहर में योद्धा के बाद अब आगमन हुआ गुलामों की मल्लिका और योद्धा की दुश्मन लोहांगी का और वो निकल पड़ी योद्धा की तलाश में। इधर योद्धा की टक्कर हुयी राजनगर में आतंक का पर्याय बन चुके बलवा के गुंडों से जहाँ योद्धा की मदद को पहुंची प्राचीन काल की एक और हस्ती शांबरी जिसने योद्धा को बताया की कैसे उसकी मदद की हिमालय में रहने वाले महर्षि भभूतदेव ने। इधर बलवा और योद्धा के हाथों पहले से पिट चुके गुडों के सरदार डायमंड बन चुके थे योद्धा के दुश्मन। और भभूतदेव ने इन प्राचीन काल के लोगों का यहाँ आगमन का रहस्य जानने के लिए अपने पुत्र तपराज को भेज दिया प्राचीन काल में। और फिर.........?

Wednesday, May 18, 2011

इंस्पेक्टर चीता

मुंबई शहर में आतंक मचाने वाले अंडरवर्ल्ड की नाक में दम करने आ गया एक सड़क छाप गैंग जो अंडरवर्ल्ड के काम में दखल देता और उनका माल लूट ले जाता। इन दो गैंगों को रोकने की ज़िम्मेदारी मिली मुंबई पुलिस के खुर्राट इंस्पेक्टर चीता को। इधर डोगा भी कूद चूका था मुंबई में छिड़ी इस गैंगवार में।  इंस्पेक्टर चीता को होने लगा था शक की लायन जिम का सूरज ही है डोगा और इस रहस्य को जानने के लिए उसने भी जॉइन कर लिया लायन जिम। और फिर...........?

Tuesday, May 17, 2011

आत्मा के चोर

राजनगर के समुद्र से निकला एक रहस्यमय शख्स जिसको चाहिए थी लोगों की आत्माएं जिन्हें वो चुरा लेता अपनी विचित्र मशीन के द्वारा। इधर राजनगर में सिर उठा रहा था आतंकवादी दल 'किलर लीग' जिसको रोकने में लगा हुआ था सुपर कमांडो ध्रुव। उधर उस रहस्यमय आत्माओं के चोर की आत्मा चुराने वाली मशीन में आ गयी खराबी और वो नहीं चुरा पा रहा था आत्माएं उसको चाहिए थी मदद और उसने मदद ली किलर लीग के आतंकवादियों से जो उसके लिए करते थे हत्याएं और वो रहस्यमय चोर चुरा लेता था मरने वालों की आत्माएं। राजनगर में शुरू हो गया हत्याओं का सिलसिला और रोज़-रोज़ हो रही इन हत्याओं का पता लगाने निकला ध्रुव। और फिर.............?

Monday, May 16, 2011

चमत्कारी भोकाल

विकासनगर का रक्षक भोकाल और तुरीन, तंत्रा का अंत करने के पश्चात प्रायश्चित हेतु प्रवेश कर गए अग्नि में परन्तु उनकी जान बचाकर उनको अपने साथ परीलोक ले आये महागुरु भोकाल और सुनाया परीलोक का हाल की कैसे आलोप उर्फ़ भोकाल के पृथ्वी पर जाने के बाद परीलोक में घुस आये तीन शैतान कचरा, मैला और चोरबालू और पूरे परीलोक के वासियों को कैद कर परीलोक में फैला दी गंदगी। भोकाल और तुरीन निकल पड़े परीलोक को फिर से साफ़ करने। इधर परीलोक में भोकाल और तुरीन के दाखिल होते ही उठ खड़ी हुयीं कुछ और रहस्यमय शक्तियां। इधर तीनो शैतान कचरा, मैला और चोरबालू भी थे परेशान भोकाल के वापस आने पर इसलिए उन्होंने भोकाल और तुरीन को ख़त्म करने के लिए भेजे अपने दर्जन। और फिर...........?

Sunday, May 15, 2011

शुक्राल और खुदाबाप

जेल की कैद तोड़कर भागा एक खुनी शुक्राल, उसकी जान बचायी और शरण दी प्रोफ़ेसर राणा ने और उसे सुनाई उसके पिछले जन्म की दास्ताने। शुक्राल को उसकी वीरता का एहसास दिलाने प्रोफ़ेसर राणा ने टाइम मशीन के ज़रिये शुक्राल को पहुंचा दिया उस काल में जहाँ वो था तांत्रिक नरांतक का शिष्य जिसपर नरांतक ने अपनी तांत्रिक प्रक्रिया के ज़रिये एक दुरात्मा का प्रवेश करवाया और भेज दिया उस इंसाफ के पुजारी 'खुदाबाप' को ख़त्म करने जिसका कि खुद शुक्राल बहुत बड़ा भक्त था। दुरात्मा के प्रभाव में शुक्राल चल दिया अपने ही आदर्श खुदाबाप का अंत करने। और फिर..........?

Saturday, May 14, 2011

खून सने हाथ

समुद्र में खोज करने वाले 8 सदस्यों का एक दल निकल पड़ा समुद्री यात्रा पर परन्तु एक दुर्घटना में घायल हो गया उनका एक सदस्य क्रिस्टोफर परन्तु मुसीबत यहीं नहीं थमी उनका जहाज़ घिर गया समुद्री तूफ़ान में और तूफ़ान में फंस कर खो गए वो सभी यहाँ तक की उनका खाने-पीने का सामान भी नष्ट हो गया इस तूफ़ान में। भूख से बेहाल वो सभी पड़े थे जहाज़ में उस विशाल समुद्र के बीच। परन्तु 4-5 दिन बाद भी कोई किनारा नज़र ना आया तो भूख बर्दाश्त न कर पाने की स्तिथि में उन सबने किया एक खूनी फैसला अपने घायल साथी क्रिस्टोफर को मार कर खाने का। और भूख से बेहाल उन सभी ने क़त्ल कर दिया क्रिस्टोफर को। क़त्ल करने के बाद इससे पहले की वो उसको पाते उनको दिखाई दे गया एक शहर और उन्होंने बचा ली अपनी जान। परन्तु वे इस बात से थे बेखबर की उनके पीछे लग चुकी है मौत। और फिर...........?

Friday, May 13, 2011

योद्धा

धरती पर आया एक भूकम्प और भूकम्प से बनी दरार में से निकला एक शूरवीर 'योद्धा' और जा पहुंचा राजनगर शहर जहाँ उसके हथियार पर लगे हीरे पर नज़र पड़ी कुछ उचक्कों की और उन्होंने घेर लिया योद्धा को। हर चीज़ से अनजान योद्धा को उस स्तिथि याद आने लगा अपना अतीत जहाँ वो अकेला टक्कर ले रहा था गुलामों की मल्लिका लोहांगी की खुनी सेना से परन्तु उसको धोखे से बंदी बना लिया उस सेना के सरदार बल्लार ने और ले चला बंदी बनाकर लोहांगी के पास। परन्तु उसके जहाज़ पर हमला कर दिया एक और हमलावर जंजीबार ने। योद्धा के आक्रमण से पहले से ही कमज़ोर बल्लार नहीं टिक पाया इस हमले से तब योद्धा ने ही की मदद बल्लार की और बल्लार बन गया योद्धा का साथी। जंजीबार को हरा योद्धा और बल्लार अब चल दिए लोहांगी से विद्रोह करने इधर जंजीबार भी भाग कर पहुंचा अपनी महारानी शांबरी के पास जो थी लोहांगी की ही बहन और जिसको थी तलाश योद्धा की। और फिर...........?

Thursday, May 12, 2011

अश्वराज और अखोर

अश्वलोक में खुशहाली और सुख शांति के लिए अश्वराज ने आयोजन किया अश्वमेध यज्ञ का और अश्वलोक की परिक्रमा करने के लिए छोड़ा घोड़े कल्पतरु को। इधर अश्वलोक के वन में अश्वराज के ताऊ और तारपीडो के बड़े भाई अश्वखब्ती ने अश्व देव को प्रसन्न कर प्राप्त की शक्ति जिससे वो नाश कर सके सूर्यवंशियों का। और जब अश्वखब्ती को पता लगा अश्वराज के अश्वमेध यज्ञ करने का तो उसने पकड़ लिया कल्पतरु को। अश्वराज निकल पड़ा कल्पतरु को छुड़ाकर वापस लाने। इधर नगर पर हमला कर दिया अश्वखब्ती के पुत्र अखोर ने जिसको रोकने पहुंचा अश्वराज परन्तु अखोर ने उसे कर दिया घायल। तब अश्वराज की मदद को पहुंचा रहस्यमय अश्वमेध और उसने अखोर की कर दी हत्या जिससे बौखला गया अश्वखब्ती और उसने अश्वलोक में मच दिया कोहराम। और फिर...........?

Wednesday, May 11, 2011

गोजो और दरिन्दे

नरकलोक जहाँ के लोगों में हरदम मची रहती थी मारकाट न ही वहां था कोई कानून न ही कोई व्यवस्था, नरकलोक में शांति स्थापित करने के लिए नरकलोक के एकमात्र शांतिदूत शक्तिराज ने घोषणा की नरकलोक में राजा चुनने की और राजा बनने के लिए नरकलोक की पांच खूंखार शैतानों डिंगडांग, सोरदार कीटाणु, बक्टूरो, नरपिशाच गन्दा और कैंसोर में मच गयी मारकाट। जब इसका कोई परिणाम नहीं निकला तो शक्तिराज ने किया ऐलान की जो कोई भी लायेगा पृथ्वी से सप्तशक्ति धारक गोजो को उसी को चुना जायेगा नरकलोक का राजा। और नरकलोक के सभी दरिन्दे चल पड़े पृथ्वी गोजो को लाने।  और फिर..........?