Pages

Saturday, April 30, 2011

सोने की मशाल

महानगर की स्टेच्यु ऑफ़ लिबर्टी की मशाल जो आश्चर्यजनक से बन गयी थी सोने की उसको पाने के फ़िराक में था इंटरनेश्नल स्मगलर कंगोरा और मशाल को सोने का बना देने वाला रहस्यमय सैंडमैन। मशाल की सुरक्षा का भार सौंपा गया कैप्टन अंकार को जिसने बेहद चतुराई से कैद कर लिया शक्तिशाली सैंडमैन को परन्तु कंगोरा अपनी चालाकी से उड़ा ले गया सोने की मशाल। इधर सैंडमैन आज़ाद हुआ अंकार की कैद से परन्तु अब उसके हो चुके थे 2 हिस्से। एक हिस्सा भागने में हो गया सफल और सैंडमैन का रहस्य जानने के लिए अंकार उसके दुसरे हिस्से को ले गया प्रोफ़ेसर तोरास के पास परन्तु वो आधा सैंडमैन भी प्रोफ़ेसर तोरास के रोबोट एक्सल पर निकल पड़ा सोने की तलाश में। और फिर..........?

Friday, April 29, 2011

गोजो को खोजो

इमरती नगर में आतंक मचाने आई चुड़ैलबच्ची जो लोगों को मारकर उनको खा जाती। उसको रोकने आया गोजो और चुड़ैलबच्ची की इस लड़ाई में कट गयी नाक। चुड़ैलबच्ची जान बचाकर भागी और पहुंची अपने भाई राक्षसबड़ा के पास। अपनी बहन की दुर्गति देख क्रोध से पागल राक्षसबड़ा ने अपनी बहन चुड़ैलबच्ची का विवाह गोजो के साथ करने का किया निर्णय। और गोजो के एक एक कर होने लगे अंग गायब परन्तु गायब होने से पहले गोजो ने अपनी सातों शक्तियों को निकाल लिया अपने शरीर से बाहर ताकि वे पता लगा सके उसके गायब होने का रहस्य और गोजो हो गया गायब। और फिर...........?

Thursday, April 28, 2011

रोबो का प्रतिशोध

एक आतंकवादी प्लास्टो ने गोलियां चला कर लोगों को भून डाला और इस कांड में फंसा दिया ध्रुव की दोस्त नताशा को जो कुख्यात आतंकवादी ग्रैंड मास्टर रोबो की बेटी भी है। इस खबर को सुन नताशा के पीछे लगी एक रहस्यमय लड़की ब्लैक कैट और जा मिली प्लास्टो से क्योंकि उसको पहुंचना था ग्रैंड मास्टर रोबो तक। सुपर कमांडो ध्रुव और चंडिका भी ब्लैक कैट और प्लास्टो को रोकने में रहे नाकाम। ब्लैक कैट और प्लास्टो पुलिस हिरासत से ले भागे नताशा को और जा पहुंचे रोबो के अड्डे पर ब्लैक कैट का कारनामा सुन रोबो ने उसको भी शामिल कर लिया अपनी गैंग में। इधर ध्रुव और चंडिका भी पता लगाते हुए जा पहुंचे रोबो के अड्डे तक पर वो रह गए आश्चर्यचकित जब उनके मौत देने उनके सामने आ खड़ी हुयी नताशा। और फिर.............?

Wednesday, April 27, 2011

खतरा

मिस्र के पिरामिड में दफ़न फराहों शासक टैजुआकैट के मकबरे में छिपे खजाने की तलाश में उस पिरामिड तक जा पहुंचा पुरातात्त्वेताओं का एक दल और उस मकबरे को तोड़ कर सारा खज़ाना ले गया। मकबरे से खज़ाना गायब होने के पश्चात् आया एक ज़लज़ला और उठ खड़ा हुआ टैजुआकैट और उसकी भयानक सेना। अब उनको वापिस चाहिए था अपना खज़ाना इसके लिए उन्होंने पूरे भारत में मचा दिया कहर। टैजुआकैट की सेना को रोकने आये सुपर मानव गगन और विनाशदूत। अब दोनों को मिटाना था दुनिया पर से टैजुआकैट का खतरा। और फिर...........?

Tuesday, April 26, 2011

तू चल मैं आया

दो भाई 'तू चल' और 'मैं आया' जो थे तो बहुत मेहनती और हिम्मती परन्तु थे बेहद गरीब और अपनी ज़िन्दगी चलाने के लिए रोज़ कुछ न कुछ नया करने की सोचते। तभी उन्हें पता चला एक विचित्र साईकिल रेस प्रतियोगिता का जिसमे जीतने वाले को मिलना था तगड़ा इनाम। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की सोच दोनों लग गए एक विचित्र साईकिल बनाने की जुगाड़ में और जा टकराए भूलभुलैया सर्कस के मालिक ऊट-पटांग से वहां चमत्कारी ढंग से किसी रहस्यमय शक्ति ने की तू चल मैं आया की मदद। दोनों को चमत्कार करते देख मि. ऊट-पटांग पड़ गया दोनों के उनको अपनी सर्कस में शामिल करने के लिए। और फिर..........?

Monday, April 25, 2011

शुक्राल और हलीपा

टर्की का क्रूर सम्राट हलीपा जो बनवाना चाहता था एक अद्भुत महल जिसके आगे संसार के सभी महल फीके लगे इसके लिए उसने सर्वप्रथम विश्व विजय के लिए शुरू किया नरमेघ यज्ञ जिसमे उसने अपना 'नर' चुना शक्तिशाली युवक शुक्राल को। शुक्राल चल पड़ा एक के बाद एक युद्ध जीतता हुआ और जा पहुंचा शुक्र देश जहाँ की सम्राज्ञी पटाखा ने बना लिया शुक्राल को बंदी। इधर हलीपा हो चुका था पटाखा पर मोहित और बनाना चाहता था उसको अपनी रानी। इधर पटाखा को पता चला की शुक्राल है उसी का पति जो कई वर्ष पूर्व उससे विवाह कर उसको सबक सिखाने के लिए मौत के मूंह में कूद गया था। यह जान पटाखा ने शुक्राल को कर दिया आज़ाद परन्तु शुक्राल ने आज़ाद हो पटाखा को ही बंदी बना पेश कर दिया हलीपा के पास। और फिर.........?

Sunday, April 24, 2011

तन्त्रा

विकासनगर की धरती में से फूट पड़ी नरकाग्नि और महाचुड़ैल तन्त्रा ने बनायी तीन चुडैलें और उन्हें भेजा विकासनगर दस हजार बलि लेने तीनों चुडैलों ने विकासनगर में मचा दिया आतंक भोकाल और तुरीन ने जब उन्हें रोकने की चेष्टा की तो उन्होंने उनको भी जादुई शीशा दिखाकर कर लिया अपने में शामिल। राक्षस बने भोकाल और चुड़ैल बनी तुरीन ने विकासनगर पर मचा दी तबाही। तब उन पर से तन्त्रा का जादू तोडा घायल शूतान ने। परन्तु विकासनगर के राजा विकास मोहन ने शैतान के रूप में भोकाल और तुरीन को तबाही मचाने के जुर्म में दे दिया मृत्युदंड और विकासनगर की पूरी प्रजा ने भोकाल और तुरीन का पत्थर मार-मार कर कर दिया अंत। और फिर..............?

Saturday, April 23, 2011

अधड़ा

मशहूर वैज्ञानिक प्रोफ़ेसर घोष जिसने एक प्रयोग के तहत अपनी मृत्यु के बाद खुद को कर लिया पुनः जीवित परन्तु पुनः जीवित होने के बाद वो रह गया हैरान जब उसने देखा की उसका है सिर्फ आधा ही शरीर क्योंकि उसके आधे शरीर को किसी ने रहस्यमय ढंग से कर लिए था कब्र में से गायब। इधर प्रोफ़ेसर घोष का दूसरा आधा शरीर जिसको तांत्रिक मलूक ले गया था उसने उस आधे शरीर को बना दिया अधड़ा जो एक-एक कर मारने लगा प्रोफ़ेसर घोष के साथियों को। और फिर.........?

Friday, April 22, 2011

सैंडमैन

महानगर का राजा जालिमसिंह जिसके ज़ुल्मों से महानगर को निजात दिलाया एक उल्कापिंड ने। इसी ख़ुशी में नगरवासियों ने उस उल्कापिंड से इस दिन की याद में बनवाया अपनी स्वाधीनता का प्रतीक 'स्टेच्यु ऑफ़ लिबर्टी' जिसके हाथ में थमी थी हीरे जड़ी बेशकीमती मशाल। महानगर के स्वाधीनता दिवस पर मशाल से टकराया एक प्रकाश पुंज और वो मशाल बन गया सोने का। इस घटना से सभी रह गए हैरान। मशाल की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी जांबाज़ कैप्टन अंकार को। इधर मशाल को चुराने के फ़िराक में था कुख्यात सरगना कंगोरा। इधर वो प्रकाश पुंज जिससे टकराकर मशाल सोने का बना था उसने धारण किया रेत की इंसान का रूप और बन गया सैंडमैन। उसको भी चाहिए था वही सोने की मशाल। और फिर..........? 

Thursday, April 21, 2011

रोड रोलर

एक रहस्यमय विमान ने दिल्ली के के छोटे से इलाके में छिडकाव किया अजीब सी धूल का जिसके फलस्वरूप वो पूरा इलाका हो गया बंजर। इस आश्चर्यजनक घटना से सकते में आ गया पूरा प्रशासन। इधर दिल्ली में सुपर मानव गगन, वज्र ग्रह के अंतिम प्राणी विनाशदूत, परमाणु की साथिन प्रलयंका और खुद परमाणु पर हमला किया उन्हीं के डुप्लीकेट ने। परमाणु ने तो अपने डुप्लीकेट रोबोट को मात दे दी परन्तु गगन, विनाशदूत और प्रलयंका को उनके डुप्लिकेट कैद कर ले गए। उसके बाद फिर दिल्ली पर हमला किया सुपर शक्तियों के मालिक रोड रोलर ने जिसको रोकने के लिए परमाणु के भी छूट गए पसीने। और फिर...........?