Pages

Tuesday, May 10, 2011

हऊआ

जादू का खेल दिखाने वाली प्रेताली जिसको एक रहस्यमय शख्स कुबड़ा ने वापस जोड़ने के लिए दिया प्रोफ़ेसर तहलका का वो टूटा-फूटा रिमोट जिससे कंट्रोल होते थे शैतान। प्रेताली ने अपनी जादुई विद्या से जोड़ दिया वो विचित्र रिमोट और उस रिमोट के गुलाम सभी शैतान आपस में जुड़कर बन गए हऊआ। प्रेताली ने इस भयानक हऊआ के द्वारा मचा दिया शहर में हाहाकार तब हऊआ को रोकने आया प्रेत अंकल। और प्रेत अंकल और हऊआ के बीच शुरू हुयी एक खूंखार टक्कर। और फिर.............?

Monday, May 9, 2011

खून चोर

राजा पुर के भिखारियों पर मंडराया खतरा 'खून चोर' नाम के अपराधी का जो इन भिखारियों का अपहरण कर ले जाता और इनका सारा खून निकालकर लाश गटर में बहा देता। इधर राजा पुर के गटर में अपना निवास बना लिया था भोले-भाले फाइटर टोड्स ने उनके निवास स्थान तक बहते हुए आ पहुंची उन भिखारियों में से एक की लाश और वो बेचारे भोले-भाले फाइटर टोड्स नासमझी में लाश को मुर्दाघर पहुँचाने चल दिए और जा टकराए खून चोर से और शुरू हो गया हंगामा। और फिर ..........?

Sunday, May 8, 2011

बेम बेम बिगेलो

इटली, जहाँ पर चलता था ग्रेट जिमनास्ट बेम बेम बिगेलो का गुंडा राज। बेम बेम बिगेलो के गुंडाराज का खात्मा करने इटली पहुंचा विश्व आतंकवाद का दुश्मन नागराज। इटली में नागराज की मुलाकात हुयी पत्रकार टर्बो की बहन जेनी से जिसने नागराज को बताया बेम बेम बिगेलो और उसके एक से बढ़कर एक लड़ाकों की फौज के बारे में। और नागराज निकल पड़ा पॉवर, जुल, क्रोको, जॉनी-टॉनी और बेम बेम बिगेलो जैसे जिमनास्टों की फौज से टक्कर लेने। और फिर..........?

Saturday, May 7, 2011

नेक दिल भूत फरेब दिल इंसान

दो भाई तू चल और मैं आया जो विचित्र साईकिल रेस में चाहते थे भाग लेना। इनसे आ टकराया सर्कस मालिक ऊट-पटांग जो इनको लेना चाहता था अपनी सर्कस में दोनों इससे पीछा छुडाते कि इनको मिल गया भूतराज जो इस ऊट-पटांग द्वारा ही सताया गया था। भूतराज सिखाना चाहता था ऊट-पटांग को सबक इसके लिए उसने मांगी तू चल-मैं आया से मदद  बदले में भूतराज भी करने लगा इनकी मदद और ये दोनों भाई भूतराज के चमत्कार से जुट गए ऊट-पटांग को सबक सिखाने। और फिर.........?

Friday, May 6, 2011

बांकेलाल और अस्थियुद्ध

अस्थियुद्ध जो अपने बड़े भाई भीम युद्ध को सिंहासन से हटाकर खुद बनना चाहता था अस्थिनगर का राजा परन्तु भीम युद्ध ने उसे हराकर निकाल दिया राज्य से। तब अस्थियुद्द ने वर देवता को प्रसन्न कर प्राप्त किया कंकाल केतु जिससे वो किसी भी इंसान के कंकाल को उसके शरीर से निकाल कर अपना गुलाम बना सकता था। अस्थियुद्ध ने विशालगढ़ की तलाश कर रहे बांकेलाल और विक्रमसिंह को बनाया निशाना और उनके कंकाल को अपना गुलाम बना कर भेज दिया अस्थिनगर और कंकाल लेने। इधर बिना कंकाल के बांकेलाल और विक्रम सिंह भी पहुंचे अस्थिनगर जहाँ उन्हें अस्थियुद्द का आदमी समझ सैनिक पैड गए दोनों के पीछे। और फिर...........?

Thursday, May 5, 2011

दरिन्दा

प्रसिद्ध डॉक्टर राज, एक एक्सीडेंट के बाद जिसके आधे शरीर में जोड़े गए थे रोबोटिक्स अंग उसकी इस सफलता पर जहाँ सारी दुनिया उसकी कर रही थी वाहवाही वहीँ उससे बदला लेने के फ़िराक में था दरिन्दा इसलिए उसने बनाया डॉक्टर राज को निशाना और उसकी पत्नी लीजा का अपहरण कर डॉक्टर राज के हाथों करवाए जुर्म। उस जुर्म की सजा में इंस्पेक्टर विनय ने कर लिया उसे गिरफ्तार। डॉक्टर राज ने बताई इंस्पेक्टर विनय को अपनी मजबूरी और तब इंस्पेक्टर विनय ने परमाणु के रूप में डॉक्टर राज को कराया जेल से फरार और चल पड़े दरिन्दा को ख़तम करने। और फिर.........?

Wednesday, May 4, 2011

कोहराम

महानगर के स्टेच्यु ऑफ़ लिबर्टी की सोने की मशाल जिसको ले उड़ा कुख्यात स्मगलर कंगोरा। सोने की मशाल के पीछे पड़ा था एक और विचित्र प्राणी सैंडमैन और सोने की मशाल को बचाने में लगा था कैप्टन अंकार। कैप्टन अंकार की कोशिशों से सैंडमैन बंट गया 2 टुकड़ों में। परन्तु वो दोनों टुकड़े अलग-अलग ही चल पड़े कंगोरा के पीछे मशाल प्राप्त करने। कंगोरा तक पहुंचा आधा सैंडमैन परन्तु उसको प्राप्त न हो पाई मशाल क्योंकि वो हो चुकी थी गायब। इधर दूसरा आधा सैंडमैन जिसने कर लिया था एक रोबोट एक्सल पर कब्ज़ा वो भी आ पहुंचा कंगोरा तक और दोनों आधे सैंडमैनों के बीच शुरू हो गयी जंग। और फिर.........?

Tuesday, May 3, 2011

चोर सिपाही

दरिंदगी के बीच पला-बढ़ा सूरज जो लायन जिम में अदरक चाचा की शरण में आया और ताकत प्राप्त कर मुंबई से अपराध का विनाश करने कुत्ते का मास्क धारण कर बन गया रात का रक्षक डोगा परन्तु गैंडा से हुयी लडाई में उसके हथियार हो गए ख़त्म। अब बिना हथियारों के ही टूट पड़ा वो शहर में आतंक मचाने वाले सिक्स टी गैंग पर। परन्तु बिना हथियारों के डोगा को खानी पड़ी मात। इधर डोगा को पता चला बिच्छू गिरोह के एक आदमी से कि हथियारों का एक बड़ा ज़खीरा आने वाला है मुंबई। डोगा निकल पड़ा उस हथियारों के भण्डार को हथियाने। परन्तु उस हथियारों के भण्डार और डोगा को कानून के शिकंजे में कसने के लिए तैयार बैठा था इंस्पेक्टर चीता। और डोगा और चीता में शुरू हो गया चोर-सिपाही का खेल। और फिर.........?

Monday, May 2, 2011

भूत से बड़ा भूत

तू चल-मैं आया, दो भाई जिनको विचित्र साईकिल रेस में भाग लेने के लिए चाहिए थी एक विचित्र साईकिल उसी को बनाने के जुगाड़ में लगे दोनों की मुलाकात हुयी एक सर्कस के मालिक ऊट-पटांग से जो दोनों को लेना चाहता था अपनी सर्कस में। दोनों ने किसी तरह उस ऊट-पटांग से पीछा छुड़ाया और लग गए अपनी साईकिल तैयार करने में तभी उनके सामने प्रकट हुआ भूतराज केस्टो जो कभी ऊट-पटांग के ही सर्कस में करता था काम और उसके कारण ही उसको गंवानी पड़ी अपनी जान। भूतराज सिखाना चाहता था ऊट-पटांग को सबक इसके लिए उसने चुना तू चल मैं आया को। और फिर...........?

Sunday, May 1, 2011

तिलिस्मदेव और मेढकासुर

कूपमंडूक नगर में मचा था मेढकासुर का आतंक जो अपने मेढकास्त्र से किसी को भी बना देता मेढक। मेढकासुर का अंत करने निकला राजा दमतोड़ सिंह परन्तु मेढकासुर की शक्ति के आगे वो खुद पड़ गया संकट में और संकट में उसने मदद के लिए पुकारा तिलिस्मदेव को। तिलिस्मदेव चल पड़े राजा दमतोड़ सिंह की मदद को परन्तु भगवान शिव ने दी तिलिस्मदेव को सलाह कि वो न करे दमतोड़ सिंह की मदद। परन्तु अपने वचन अनुसार तिलिस्मदेव ने दे दी दमतोड़ सिंह को भूगर्भा शक्ति तब पता चला की राजा दमतोड़ सिंह और कोई नहीं मेढकासुर का ही एक रूप है और तिलिस्मदेव की शक्ति पाने के लिए उसने रचा था यह षड्यंत्र। और अपनी गलती जान तिलिस्मदेव खुद जा पहुंचे मदद के लिए भगवान शिव के पास। और फिर.........?